शिमला: राजधानी शिमला के संजाैली स्थित मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को लेकर गरमाए मामले पर शुक्रवार सुबह माकपा, कांग्रेस व आप समेत सैकड़ों लोगों ने सद्भावना मार्च निकाल निकाला। इस दाैरान विभिन समुदाय के लोगों ने डीसी दफ्तर के बाहर रैली निकाली। इस दौरान शांति का संदेश लोगों को दिया। ये मार्च शेरे पंजाब से लोअर बाजार, नाज होते हुए निकला। मार्च में सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, पूर्व महापौर संजय चौहान, माकपा के पूर्व में विधायक रहे राकेश सिंघा, आप नेता राकेश अजटा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





