Home » Uncategorized » अब मरीजों को दवा खिलाएगी और इंजेक्शन लगाएगी रोबोट नर्स…

अब मरीजों को दवा खिलाएगी और इंजेक्शन लगाएगी रोबोट नर्स…

शिमला: अस्पतालों में दाखिल मरीजों की भविष्य में रोबोट नर्स के जरिये भी देखभाल होगी। दवा देने से लेकर इंजेक्शन लगाने तक का काम इन्हीं रोबोट नर्स के जरिये किया जाएगा। यह कहना है नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार डॉ. सरिता ठाकुर का राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान परिमहल में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी एवं महामारी विज्ञानी डॉ. ओमेश भारती ने किया। हिमाचल प्रदेश नर्सिंग काउंसिल की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार डॉ. सरिता भारती ने भविष्य में मरीजों की देखभाल रोबोटिक नर्स के माध्यम से किए जाने की जानकारी दी।

डॉ. सरिता भारती ने आईजीएमसी, केएनएच, डीडीयू, चमियाना, सोलन, सिरमौर और किन्नौर से आई नर्सिंग अधीक्षक, मेटर्न, वार्ड सिस्टर और स्टाफ नर्सों समेत कुल 35 प्रतिभागियों को इसकी बारीकियों से अवगत करवाया। डॉ. सरिता ने बताया कि विदेशों में इस तकनीक के जरिये मरीजों की देखभाल करने के साथ ही क्वालिटी केयर सुविधा दी जा रही है। भविष्य में सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा शुरू होगी, ऐसे में नर्सेस को आधुनिक तकनीक के जरिये दिए जाने वाली देखभाल के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक आईजीएमसी डॉ. राहुल राव, राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान, केएनएच से डॉ. निशी सूद व दिल्ली से आई नर्सिंग रिसोर्स पर्सन व नर्सिंग काउंसिल से सोहन मौजूद रहे।

क्या है रोबोट नर्स

रोबोट नर्स एक ऐसी तकनीक है जिसमें रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके स्वास्थ्य सेवाओं में सहायता प्रदान की जाती है। ये रोबोट नर्स मरीजों की देखभाल में मदद करते हैं, जैसे कि:

1. दवाइयां देना
2. मरीजों की निगरानी करना
3. मरीजों को चलने-फिरने में मदद करना
4. मरीजों को खाना खिलाना
5. मरीजों की स्वच्छता का ध्यान रखना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *