Home » Uncategorized » “धर्मशाला में PRTC बस ने स्कूली बस और अन्य कार को मारी टक्कर….चालक गंभीर घायल…

“धर्मशाला में PRTC बस ने स्कूली बस और अन्य कार को मारी टक्कर….चालक गंभीर घायल…

लाइव हिमाचल/धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला बस स्टैंड के नजदीक पंजाब रोडवेज की बस और एक निजी स्कूल बस में टक्कर हो गई। स्कूल बस में चालक के अलावा कोई नहीं था। स्कूल बस बच्चों को घर से स्कूल ले जाने के लिए रवाना हुई थी।

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप के मैकेनिक व अन्य स्टाफ ने रोड से स्कूल बस का दरवाजा तोड़कर बस चालक को बाहर निकाला गया। वहीं, गंभीर घायल बस चालक को धर्मशाला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *