Home » Uncategorized » Himachal: हड़सर नाला में डीसी किन्नौर के पिता का क्षत-विक्षत शव बरामद, मणिमहेश यात्रा के दौरान हुए थे लापता….

Himachal: हड़सर नाला में डीसी किन्नौर के पिता का क्षत-विक्षत शव बरामद, मणिमहेश यात्रा के दौरान हुए थे लापता….

लाइव हिमाचल/सोलन: मणिमहेश यात्रा पर गए डीसी किन्नौर के पिता भानी शर्मा (67) का शव हड़सर नाला में क्षत-विक्षत हालत में मिला है। वह 7 सितम्बर को लापता हो गए थे। तब से उनकी तलाश की जा रही थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा श*व को अपने कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि भानी दास शर्मा की मौ*त गिरकर हुई है। फिलहाल पुलिस जॉच में जुटी है। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत था तथा जंगली जानवरों द्वारा नोचा हुआ लग रहा था। शव की पहचान न हो पाने के कारण इसे चम्बा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां परिजनों को भी बुलाया गया। उन्होंने शव की शिनाख्त भानी शर्मा के रूप में की। पुलिस द्वारा मामले को लेकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी हैड क्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने की है। हालांकि अफवाह थी कि लापता व्यक्ति का बैग व जूते अमृतसर में मिले हैं। मगर ये सब झूठ साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *