Home » Uncategorized » सोलन वार्ड नंबर 2 में युवक ने किया सुसाइड….

सोलन वार्ड नंबर 2 में युवक ने किया सुसाइड….

सोलन: जिला सोलन के वार्ड नंबर 2 में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है जिसको लेकर पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी है। बता दें कि युवक 20 से 21 वर्ष का है। युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं वार्ड नंबर 2 की पार्षद सुषमा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे एंबुलेंस मौके पर आई थी। उस समय उन्हें लगा कि कोई बीमार है। लेकिन बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें पता लगा कि यहां पर एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने कहा कि यहां पर पहले सेवा निकेतन आश्रम हुआ करता था जहां पर युवक रह रहा था। उन्होंने कहा कि यहां पर कई बार आश्रम के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई कि यहां पर जिन्हें रूम दिया गया है उनकी जांच की जाए क्योंकि यहां पर कई प्रकार की गतिविधियां होती है उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस से बात करने ही वाले थे कि आज यह घटना घटित हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *