Home » Uncategorized » Watch: iPhone 16 सीरीज की सेल शुरू होते ही मची लूट, मुंबई में Apple स्टोर के बाहर दौड़ती दिखी भीड़

Watch: iPhone 16 सीरीज की सेल शुरू होते ही मची लूट, मुंबई में Apple स्टोर के बाहर दौड़ती दिखी भीड़

Oplus_131072

iPhone 16 Series First Sale: दिग्गज टेक कंपनी Apple ने आज से iPhone 16 Series की बिक्री शुरू कर दी है. कंपनी ने 9 सितंबर को ‘इट्स ग्लो टाइम’ में AI फीचर्स के साथ आईफोन 16 सीरीज  को लॉन्च किया था. पहली सेल लाइव होते ही मुंबई के बीकेसी स्थित एप्पल स्टोर में आईफोन लवर्स की लंबी लाइन देखने को मिली है. Apple स्टोर खुलते ही लोग सुबह सुबह स्टोर के बाहर दौड़ते नजर आए. बता दें कि पिछले आईफोन मॉडल के लॉन्च के बाद भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. कंपनी ने 9 सितंबर को iPhone 16 Series के चार मॉडल्स पेश किए. इसमें iPhone 16, iPhone 16 plus, iPhone Pro और iPhone 16 pro max. ये पहला मौका है जब आईफोन के पुराने मॉडल की तुलना में नए मॉडल को कम दाम में लॉन्च किया गया है. इस फोन में कई नए और बेहतरीन फीचर्स शामिल किए गए हैं.

जानिए कितनी है आईफोन 16 सीरीज की कीमत

iPhone 16 की शुरुआती कीमत ₹79,900 है, जो 128GB स्टोरेज के साथ आता है. ये 256GB और 512GB वेरिएंट्स भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमतें क्रमशः ₹89,900 और ₹1,09,900 हैं. iPhone 16 Plus की कीमत ₹89,900 से शुरू होती है, और इसके 256GB और 512GB वेरिएंट्स की कीमतें क्रमशः ₹99,900 और ₹1,19,900 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *