
सोलन: जिला सोलन के राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में आज महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक वक्तव्य का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी धर्मपुर दलीप तोमर ने विद्यार्थियों को “महिलाओं के कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों” के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, जीरो एफआई आर, सीआरपीसी और आईपीसी आदि की धाराओं के तहत महिलाओं को दिए जाने वाले संवैधानिक तथा कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं इस दौरान उनके कार्य दल के सदस्य भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के करीब 80 विद्यार्थियों ने भाग भी लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ अंजना सूद सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहे।





