Home » Uncategorized » Malaika Arora Father Died: मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान

Malaika Arora Father Died: मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने बांद्रा स्थित घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दी है। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं, जैसे ही उन्हें ये शॉकिंग खबर मिली वो अस्पताल के लिए रवाना हो गईं। एक्ट्रेस के पिता के शव को अस्पताल में रखा गया है। वहीं इस खबर के बाद से तमाम सेलेब्स भी एक्ट्रेस के घर पहुंच रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही अरबाज खान परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। मलाइका के पिता के घर की दूरी सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से महज 5 मिनट की दूरी पर है। अरबाज खान के साथ-साथ मौके पर सीनियर इंस्पेक्टर मराठे और डीसीपी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं। बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। इतना ही नहीं अभी तक किसी तरह के सुसाइड नोट की बात भी सामने नही आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार अनिल अरोड़ा पिछले साल बीमार हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार के थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *