Home » Uncategorized » मस्जिद के अवैध निर्माण पर हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन

मस्जिद के अवैध निर्माण पर हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण  के विरोध में आज हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे देखते हुए क्षेत्र में बुधवार सुबह 7:00 से रात 11:59 बजे तक धारा 163 (पहले 144) लगा दी है। प्रदर्शनकारियों का काफिला ढली पेट्रोल पंप के पास रुक गया है। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर रहे हैं।

ढली टनल पर लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ा गया। टनल में घुसे लोग। पुलिस की लोगों को बाहर निकालने की कोशिश नाकाम रही। प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर संजौली की ओर रवाना हो गए हैं। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। मस्जिद के चारों ओर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा। संजौली बाजार में भी बैरिकेडिंग की गई है।

ढली टनल के बाहर पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश
ढली टनल के बाहर प्रदर्शनकारियों का उग्र प्रदर्शन हो रहा है। पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश, पुलिस से धक्कामुक्की। हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। प्रदर्शनकारी संजाैली जाने पर अड़ गए हैं।

ढली पेट्रोल पंप के पास चक्का जाम, सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारियों का काफिला ढली पेट्रोल पंप के पास रुक गया है। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर रहे हैं। इससे ट्रैफिक जाम हो गया है। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर भगवान राम के भजनों का गायन कर रहे हैं। पुलिस की ओर से हिंदू जागरण मंच के पूर्व महामंत्री कमल गौतम को हिरासत में लिया गया है। सिविल सोसाइटी के लोग संजौली चौक पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू की। सिविल सोसाइटी के सदस्य हरिदत्त ने कहा सरकारों के सामने मस्जिद में अवैध निर्माण कैसे होता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी संख्या में अवैध रूप से प्रवासी पहुंच रहे हैं। हिमाचल डेमोग्राफी बदलने की कोशिश है। सोलन और बिलासपुर से भी लोग प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं। हालांकि, पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया है। ढली टनल को पैदल व वाहनों दोनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। ढली सब्जी मंडी के पास लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गई है। यहां नारेबाजी हो रही है। लोग संजौली में मस्जिद क्षेत्र की ओर आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, संजौली बाजार में कई कारोबारियों में दुकानें बंद कर दी हैं। सभी सब्जी मंडी की ओर रवाना होना शुरू हो गए हैं। संजौली चौक में पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच नवबहार मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई हैं।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]