Home » Uncategorized » Shimla Masjid Case: संजौली में धारा-163 लागू, 1000 पुलिस जवान तैनात, रात को फ्लैग मार्च निकाला….

Shimla Masjid Case: संजौली में धारा-163 लागू, 1000 पुलिस जवान तैनात, रात को फ्लैग मार्च निकाला….

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों ने बुधवार को बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है. ऐसे में अब शिमला पुलिस ने आधी रात को फ्लैग मार्च निकाला है. संजौली चौक से लेकर ढली टनल तक पुलिस जवान सड़क पर उतरे. इस दौरान एसपी शिमला संजीव गांधी और डीसी अनुपम कश्यप भी मौजूद रहे. इससे पहले, डीसी शिमला ने संजौली में धारा-163 (पहले 144) लगा दी. फिलहाल, बुधवार सुबह यहां पर हालात शांत है और मस्जिद के आसपास भी पुलिस की तैनाती की गई है. दरअसल, पुलिस ने संजौली में  कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में देर शाम को बाजार में पुलिस  बल के सहयोग से निरीक्षण किया गया।

डीसी अनुपम कश्यप की अगुवाई में पुलिस बल ने संजोली चौक से लेकर ढली टनल तक  निरीक्षण किया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों से भी कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई. जिलाधीश ने कहा कि कानून व्यवस्था का पालन ना करने वाले के खिलाफ सख्त करवाई अमल में लाई जाएगी. इसके साथ उपद्रवियों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा. क्षेत्र के चप्पे चप्पे में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 लागू की गई है और 1000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसमें  क्यूआरटी भी शामिल है. मौके पर आईजी  दक्षिणी रेंज जेपी सिंह,एडीएम लॉ एंड अजीत भारद्वाज,  एसडीएम भानु गुप्ता,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह,  एडिशनल एसपी प्रवीर ठाकुर, एएसपी रत्न नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. संजौली मस्जिद विवाद के चलते शिमला पुलिस ने शहर से करीब 20 किमी दूर शोघी में भी नाकाबंदी की है. इस दौरान बीते रोज से ही गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. पुलिस प्रदेश के दूसरे इलाकों से आने वाली गाड़ियों की जांच कर रही है. हालांकि, अब तक पुलिस को कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. इस पूरे विवाद को लेकर हिंदू जागरण मंच लगातार उठा रहा है और अब उन्हीं के बैनर तले यह प्रदर्शन कॉल किया गया है. मामले में निगम की कोर्ट में अगली सुनवाई 5 अक्तूबर को होगी।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]