Home » Uncategorized » हिमाचल में 4 HPS अफसर का तबादला, मुख्य सचिव ने जारी किए नियुक्ति आदेश….

हिमाचल में 4 HPS अफसर का तबादला, मुख्य सचिव ने जारी किए नियुक्ति आदेश….

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को 4 एचपीएस अधिकारियों के तबादले व नियुक्ति कर दिए हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के कार्यालय से आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय से जारी आदेशों के अनुसार 2012 बैच के एचपीएस अधिकारी कुलविंदर सिंह को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ऊना, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश को पुलिस उपाधीक्षक (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय, शिमला, हिमाचल प्रदेश नियुक्त किया गया है। वहीं 2018 बैच के एचपीएस अधिकारी फिरोज खान को पुलिस DSP (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय, शिमला, हिमाचल प्रदेश को DSP, राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो, ऊना, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उनके पास अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ऊना, जिला ऊना के पद की जिम्मेवारी भी रहेगी। इसके अलावा 2018 बैच के अधिकारी संजीव कुमार को DSP द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन, सकोह जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश को अब उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ), इंदौरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश की जिमेवारी सौंपी गई है। वहीं एचपीएस 2024 बैच के अधिकारी योगराज को DSP, 6वीं भारतीय रिजर्व बटालियन, धौलाकुआं, जिला सिरमौर से बदलकर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ), चौरी, जिला चंबा के लिए स्थांतरित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *