लाइव हिमाचल/सोलन (ब्यूरो) : राज्यस्तरीय कूडो प्रतियोगिता का एम.सी. हाल सोलन में आयोजन हुआ है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 160 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रदेश में पहली बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को आयोजन हुआ । यह अलग बात है कि इससे पूर्व तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को सोलन जिला में आयोजन हो चुका है। जूनीयर व सीनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में लडक़ों व लड़कियों के विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले हुए। समापन अवसर पर ए.डी.सी. सोलन अजय यादव बतौर मुख्यातिथि मौजूद थे। 6 वर्ष से कम लडक़ों के आयुवर्ग में गणित सोनी, 7 वर्ष से कम आयुवर्ग में नित्य, 27 किलो ग्राम भार में वेदांश, 9 वर्ष से कम आयुवर्ग के 36 किलो ग्राम में यथार्थ चौहान, 10 वर्ष आयु वर्ग में निकुंज, 39 किलो ग्राम आयु वर्ग में हितेन, 11 वर्ष आयु वर्ग में आदित्य, 13 वर्ष से कम आयु वर्ग में शिव चंदेल, 12 वर्ष आयु वर्ग के 42 किलो ग्राम में सान्निध्य, 19 से 21 आयु वर्ग में कनत शर्मा, 13 वर्ष आयु वर्ग में शाश्वत, 15 वर्ष आयु वर्ग के 57 किलो ग्राम से कम भार वर्ग में अनिकंद, 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में नितिश कुमार, 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अनिश ठाकुर , 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पियुश जसवाल व 16 से 19 वर्ष के आयु वर्ग में प्रशांत नेगी स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह लड़कियों के 7 वर्ष से कम आयु वर्ग में हनाया जस्वाल, 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में तारीशिका, 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में सृष्टि,16 से 19 वर्ष के आयु वर्ग में खुशी व 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अंशिका ने स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर ए.डी.सी. सोलन अजय यादव ने सभी विजेता खिलाडिय़ों का पुरस्कृत किया। इस मौके पर कूडो संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सहित संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।





