Home » Uncategorized » विधानसभा में उठा विदेशी सेब के आयात शुल्क का मुद्दा, भारत पहुंचता है 32 देशों का सेब….

विधानसभा में उठा विदेशी सेब के आयात शुल्क का मुद्दा, भारत पहुंचता है 32 देशों का सेब….

शिमला : हिमाचल विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान सेब के आयात शुल्क का मामला फिर से उठा। विधायक कुलदीप सिंह राठौर की तरफ से उठाए गए इस मामले का उत्तर देते हुए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भारत में 32 देशों से 5 लाख टन सेब का आयात होता है। हिमाचल प्रदेश में 5 लाख मीट्रिक टन सेब तैयार होता है, जबकि जम्मू-कश्मीर में 21 लाख मीट्रिक टन सेब की पैदावार होती है। हिमाचल के बराबर ही यदि 5 लाख टन विदेशों से आयात होता है, तो इससे प्रदेश के बागवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र को कई बार पत्र लिखकर आयात शुल्क को बढ़ाने का आग्रह कर चुके हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के समय अपने प्रदेश दौरे में सेब पर आयात शुल्क को 100 फीसदी करने के साथ सेब के कंसंट्रेट को सॉफ्ट ड्रिंक में 5 फीसदी डालने का भरोसा दिया था, लेकिन उस पर अब तक अमल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के रास्ते ईरान का करीब 50 हजार मीट्रिक टन सेब आ रहा है, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ी है। विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में सेब का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि मंडियों में सेब गड के स्थान पर दर पर बेचा जा रहा है, जिससे बागवानों को नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *