Home » Uncategorized » दाड़वा की रंजना बनी नर्सिंग ऑफिसर, झारखंड के रांची में देगी सेवाएं

दाड़वा की रंजना बनी नर्सिंग ऑफिसर, झारखंड के रांची में देगी सेवाएं

सोलन: ग्राम पंचायत दाड़वा के जतरोग गांव की रंजना ठाकुर ने मिलिट्री नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण कर माता-पिता व इलाके का नाम रोशन किया है। रंजन की माता सीता देवी ग्रहणी व पिता मनीराम खेतीबाड़ी करते हैं। रंजना की 2 छोटी बहनें व एक भाई है। रंजना ने बताया कि उसने 12वीं तक की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ विद्यालय कुठाड़ व बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई नर्सिंग कॉलेज बडू साहिब से पूरी की। वर्तमान में रंजना पीजीआई चंडीगढ़ में प्रोजैक्ट नर्सिंग पद पर कार्यरत है। अब रंजना ठाकुर मिलिट्री नर्सिंग ऑफिसर के रूप में झारखंड के रांची में अपनी नई जिम्मेदारी को संभालने जा रही है। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने कहा कि रंजना ठाकुर की उपलब्धि इलाके की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *