Home » Uncategorized » देहुंघाट में छत से गिरकर युवक की मौत आईजीएमसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कुछ दिन पहले हुआ था हादसा…

देहुंघाट में छत से गिरकर युवक की मौत आईजीएमसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कुछ दिन पहले हुआ था हादसा…

सोलन : देहुघाट में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई। घायल अवस्था में व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां से चिकित्सक ने व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। वहीं आईजीएमसी में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी सपरून में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को देहूंघाट से गिरने के कारण घायल अवस्था में लाया गया है। इस पर पुलिस चौकी सपरून से पुलिस टीम क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची। वहां पर जगमीत सिंह निवासी उत्तर प्रदेश उम्र 55 घायल अवस्था में उपचाराधीन पाया गया। चिकित्सा परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने घायल की पीठ में गहरी चोट लगनी बताई तथा आगामी उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर किया। घायल व्यक्ति का 8 जून से इलाज चल रहा था।उक्त व्यक्ति की आई. जी. एम. सी. शिमला में उपचार के दौरान मृत्यु होने की सूचना पुलिस थाना सदर सोलन में प्राप्त हुई। जिस पर थाना सदर सोलन की पुलिस टीम आई.जी.एम.सी. पहुंची तथा मृतक के शव को अपने कब्जा में लिया। समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात मृतक जगमीत सिंह का आई. जी. एम. सी. शिमला में पोस्टमार्टम करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *