Home » Uncategorized » आज का अंक ज्योतिष, 26 अगस्त 2024: श्रीकृष्ण ने अष्टमी तिथि पर लिया था जन्म, मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव इन मूलांकों पर बरसाएंगे कृपा, जानें आज का भविष्यफल

आज का अंक ज्योतिष, 26 अगस्त 2024: श्रीकृष्ण ने अष्टमी तिथि पर लिया था जन्म, मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव इन मूलांकों पर बरसाएंगे कृपा, जानें आज का भविष्यफल

Aaj Ka Ank Jyotish, 26 august 2024: आज कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व है। कृष्ण ने द्वापर युग में भाद्रपद महीने की कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को जन्म लिया था। अंक ज्योतिष के अनुसार कृष्ण के जन्म में अष्टमी तिथि होने के चलते मूलांक 8 को विशेष माना गया है। वहीं, कृष्ण जी देवकी और वासुदेव जी की 8वीं संतान थे, इसलिए श्रीकृष्ण के जीवन में मूलांक 8 का विशेष महत्व है। मूलांक 8 की बात करें, तो मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव को माना जाता है। शनिदेव कृष्ण के परम भक्त भी माने जाते हैं, इसलिए मूलांक 8 वाले लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है। वहीं, अगस्त का महीना आठवां महीना यानी अंक भी शनिदेव का प्रतिनिधित्व करता है। आइए, विस्तार से जानते हैं, आज के दिन जन्मे लोगों के लिए आज जन्माष्टमी का विशेष पर्व कितना शुभ रहेगा। विस्तार के साथ जानते हैं, आज मूलांक 1 से मूलांक 9 के बीच कौन-से मूलांक के लोग रहेंगे भाग्यशाली।

​मूलांक 1: तनाव बढ़ सकता है​

​मूलांक 1: तनाव बढ़ सकता है​

मन में चिंता और सोच-विचार अधिक रहने वाली है। शाम होते-होते तनाव अधिक बढ़ सकता है। कुछ मामलों में आपको परिवार का साथ मिलेगा और आप अपनी परेशानी से थोड़ी राहत पा सकेंगे।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-लाल

​मूलांक 2: आज निराशा हाथ लग सकती है​

​मूलांक 2: आज निराशा हाथ लग सकती है​

कुछ चीजों को लेकर अधिक उत्सुक रहने वाले हैं। जिस बात को लेकर बहुत अधिक चिंता बनी हुई थी उसमें निराशा भी हाथ लग सकती है। आज के दिन अपने लोगों के साथ रहें, तो बेहतर होगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-पीला

​मूलांक 3: मिला-जुला दिन रहेगा​

​मूलांक 3: मिला-जुला दिन रहेगा​

मिले-जुले फल मिल सकते हैं। कुछ पुराने काम बनेंगे पर खर्च भी अधिक होगा। खाने-पीने को लेकर अधिक सोच-विचार में भी होंगे। आज नींद में कमी हो सकती है। ज्यादा सोचना परेशानी में डालेगा या मेहनत भी अधिक बढ़ने वाली है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग-लाल

​मूलांक 4: लापरवाही न करें​

​मूलांक 4: लापरवाही न करें​

स्वास्थ्य का ख्याल बनाए रखना होगा। आप की लापरवाही से दूसरों के लिए दिक्कत बढ़ सकती है। जो भी चीजें हैं उन्हें आप एक-एक करके पूरा करते हैं, तो ज्यादा अच्छा होगा। नए प्रेम संबंध भी इस समय आपका ध्यान आकर्षित करने वाले हैं।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग-आसमानी

​मूलांक 5: खेल-कूद और मस्ती का मौका मिलेगा​

​मूलांक 5: खेल-कूद और मस्ती का मौका मिलेगा​

आप कुछ चीजों में अपनी सोच को लेकर ज्यादा आगे रहेंगे। ऐसे में काम न बिगड़े इसका ध्यान रखें। थोड़ा दूसरों की प्रतिक्रिया पर भी ध्यान रखें। खेल-कूद और मस्ती का मौका भी होगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन में उभरेंगी।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग-नीला

​मूलांक 6: कुछ लोग क्रेडिट लेने की कोशिश करेंगे​

​मूलांक 6: कुछ लोग क्रेडिट लेने की कोशिश करेंगे​

काम को लेकर थोड़ा ओर अधिक सजग रहने कि आवश्यकता होगी। कुछ दूसरे लोग आपकी चीजों को अपना बता सकते हैं इसलिए अपनी चीजों को संभाल कर रखें। आज आप नए काम और नए लोगों के साथ मिल सकते हैं। लम्बी बातचीत भी हो सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग-केसरिया

​मूलांक 7: नौकरी में मिलेंगे अच्छे अवसर​

​मूलांक 7: नौकरी में मिलेंगे अच्छे अवसर​

नौकरी में आज आपके लिए अच्छे अवसर उभर सकते हैं। दिन व्यस्तता वाला हो सकता है। लाभ बहुत अधिक न मिल पाए लेकिन संतोषजनक परिणाम तो मिल ही सकते हैं। बच्चों पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग-सफेद

​मूलांक 8: लाभ मिलेगा, सराहना भी​

​मूलांक 8: लाभ मिलेगा, सराहना भी​

दूसरों के दबाव के चलते आप अपने मन की बात न कर पाएं, लेकिन आपको लाभ मिलेगा। आज के दिन किसी से आपको प्रशंसा भी सुनने को मिल सकती है। लापरवाही से बचने की जरूरत है। बाकी दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग-हरा

​मूलांक 9: मित्र की सहायता से काम बनेगा​

​मूलांक 9: मित्र की सहायता से काम बनेगा​

दिन का आरंभ आप उत्साह से करना चाहेंगे। काम बनेंगे पर उसमें देरी की भी संभावना दिखाई देती है। मन बेचैनी में रहने वाला है, इसलिए अगर अपने किसी मित्र अथवा बड़े की सहायता लेते हैं, तो आपको बेहतर मार्गदर्शन मिल सकता है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग-आसमानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *