Home » Uncategorized » मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर पुणे में हुआ क्रैश, पायलट समेत 4 घायल

मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर पुणे में हुआ क्रैश, पायलट समेत 4 घायल

Pune helicopter crash: महाराष्ट्र के पुणे में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य चालू कर दिया गया है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक ये हादसा खराब मौसम के चलते हुआ है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत चार लोग सवार थे। फिलहाल पायलट सुरक्षित है, हादसे में सभी चारों लोग घायल हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

डगमगाने लगा था हेलीकॉप्टर

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर AW 139 ने विजयवाड़ा के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर कैप्टन आनंद चला रहे थे और उनके अलावा उसमें दीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी राम तीन अन्य लोग सवार थे। अचानक मौसम खराब हो गया, जिससे हेलीकॉप्टर डगमगाने लगा। कैप्टन ने उसे कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी वह उसे नियंत्रित नहीं कर सका।

हवा में कुछ देर लहराने के बाद जमीन पर गिर पड़ा

अभी कैप्टन आनंद हेलीकॉप्टर को कंट्रोल कर ही रहे थे कि वह तेज रफ्तार के साथ आसमान से नीचे जाने लगा। कुछ देर हवा में लहराने के बाद हेलीकॉप्टर जमीन पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि उसकी ऊंचाई ज्यादा नहीं थी। हादसे में हेलीकॉप्टर तो पूरी तरह टूटकर बिखर गया वहीं, कैप्टन समेत चारों लोग घायल हुए हैं।

कैप्टन के लिए जा रहे बयान 

आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर बचाव दल पहुंचा, घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुणे पुलिस के अनुसार यह प्राइवेट हेलीकॉप्टर है, जो मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ये हादसा हुआ है। फिलहाल खराब मौसम के चलते हादसा होने का कारण होने की बात पता चली है। फिलहाल कैप्टन अस्पताल में भर्ती है, उसके बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *