Home » Uncategorized » कर्मचारियों को डीए व एरियर के लिए 7 से 8 महीने का करना होगा इंतजार : सुक्खू

कर्मचारियों को डीए व एरियर के लिए 7 से 8 महीने का करना होगा इंतजार : सुक्खू

सोलन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कर्मचारियों से डीए व एरियर का भुगतान करने के लिए 7 से 8 महीने का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में धीरे -धीरे सुधार हो रहा है। अभी तक 20 फीसदी तक अर्थव्यवस्था सुधर भी गई है। इसलिए सरकार कर्मचारियों को उनके डीए व एरियर दोनों का भुगतान करेगी। मुख्यमंत्री ने जोगिन्द्रा बैंक के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में जनता अमीर है सरकार गरीब है। सरकार के ऊपर कई हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।सक्षम लोगों को सबसिडी का लाभ देना गलत है। इससे प्रदेश अपने पांव पर कभी खड़ा नहीं होगा। पूर्व भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी है। उन्होंने कहा कि 7 करोड़ रुपए का आयकर देने वाले जोगिन्द्रा बैंक को अपने कर्मचारियों को डीए व एरियर का भुगतान करना चाहिए। वन टाइम स्टैलमैंट में गरीब लोगों को कुछ रिबेट दे और जिन लोगों से करोड़ों रुपए का ऋण लेना है उनसे भले ही पूरा पैसा वसूल करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *