
सोलन : धर्मपुर थाना क्षेत्र के सिहारडी गांव में पेश एक हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। ट्रक ने विपरीत दिशा से आते हुए एक पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक लालचंद सिहारडी के रहने वाला था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना वाले दिन 15 अगस्त को मृतक अपने बेटे से मिलने के बाद कुमारहट्टी से पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान सिहारडी में स्कूल कैंटीन के समीप के ट्रक (PB-11 CL 8371) के चालक ने ट्रक को तेज गति और गलत दिशा में आकर मृतक टक्कर मार दी। मृतक लाल चन्द को बुरी तरह से कुचलकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। इसके बाद मृतक के मालिक पुनीत वर्मा ने पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी की पहचान गुरजोत सिंह, पुत्र गुरचरण सिंह, निवासी गांव और डाकघर सुल्लर, तहसील और जिला पटियाला, पंजाब के रूप में हुई है।





