Home » Uncategorized » शिमला की युवती को जीरकपुर बुलाकर दुष्कर्म का मामला आया सामने, मामला हुआ दर्ज…

शिमला की युवती को जीरकपुर बुलाकर दुष्कर्म का मामला आया सामने, मामला हुआ दर्ज…

शिमला : शिमला की एक युवती के साथ जीरकपुर में बुलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामला दर्ज कर दिल्ली के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक दिल्ली में नौकरी करता है और उसने चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर बुलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। शिमला पुलिस ने जीरो एफआईआर के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामला जीरकपुर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है। अब इस मामले में पंजाब की जीरकपुर पुलिस तफ्तीश कर कार्रवाई अमल में लाएगी। इस मामले के अनुसार पीड़िता की कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली के रहने वाले सख्स से जान पहचान हुई थी, जो दोस्ती में बदल गई। दोनों की दोस्ती आगे बढ़ती गई और उन्होंने शादी करने की योजना बनाई। युवती का आरोप है कि आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर मिलने के लिए जीरकपुर बुलाया। आरोपित जीरकपुर में युवती को किराए के कमरे में ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। जब युवती ने जल्द ही शादी करने को कहा तो आरोपित युवक ने इससे इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती ने शिमला पुलिस से शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने गुरूवार को मामल दर्ज किया। शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद इसे जीरकपुर पुलिस को भेज दिया गया है। अब इस मामले में जीरकपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *