Home » Uncategorized » राज्यपाल पाल ने ‘आयुरवार्ता’ न्यूजलेटर का किया विमोचन…

राज्यपाल पाल ने ‘आयुरवार्ता’ न्यूजलेटर का किया विमोचन…

मंडी : अटल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) नेरचौक, मंडी और उससे संबद्ध मेडिकल कॉलेजों की गतिविधियों, शोध और उपलब्धियों को अब विश्वविद्यालय के नए न्यूजलेटर ‘आयुरवार्ता’ में प्रकाशित किया जाएगा। यह न्यूजलेटर ए थ्री साइज पेज पर साल में दो बार प्रकाशित होगा, जिससे विश्वविद्यालय की गतिविधियों और कार्यों की व्यापक जानकारी साझा की जाएगी। न्यूजलेटर ‘आयुरवार्ता’ का विमोचन सोमवार को राजभवन शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेंद्र कश्यप और रजिस्ट्रार अमर नेगी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल शुक्ला ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए पूरी टीम को पहले अंक के सफल प्रकाशन के लिए बधाई दी। आयुरवार्ता’ का प्रधान संपादक विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक होंगे, और सभी संबद्ध कॉलेजों से एक-एक प्रतिनिधि इसमें शामिल किया गया है। यह न्यूजलेटर न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और अनुसंधान प्रगति को साझा करेगा, बल्कि ज्ञान के आदान-प्रदान और शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशाओं को भी उद्घाटित करेगा। डॉ. सुरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह न्यूजलेटर विश्वविद्यालय और इसके कॉलेजों में हो रही गतिविधियों और उपलब्धियों को एक स्थायी मंच प्रदान करेगा, जो डिजिटल मीडिया की क्षणभंगुरता से परे जाकर स्थायी प्रभाव छोड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *