Home » Uncategorized » अगस्त से ठीक पहले आतंकवादी पन्नू ने सीएम सूक्खू को दी धमकी….

अगस्त से ठीक पहले आतंकवादी पन्नू ने सीएम सूक्खू को दी धमकी….

शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराने से रोकने के लिए अलगाववादी संगठन ने धमकी दी है। संगठन के प्रमुख गुरवतवंत पन्नू की ओर से लोगों के मोबाइल पर धमकी वाले फोन आ रहे हैं। उपायुक्त कांगड़ा और एसडीएम को भी धमकी भरी कॉल आई हैं। इससे पहले भी यह संगठन कई बार धमकियां दे चुका है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को भी पन्नू ने दो साल पहले स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले धमकी दी थी। बता दें कि धर्मशाला विधानसभा गेट पर भी अलगाववादी संगठन पहले विवादित झंडे लगा चुका है, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। प्रदेश सरकार ने पुलिस को अलर्ट पर रखा है। सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *