Home » Uncategorized » प्रदेश में फिर हिली धरती, मंडी में 3.3 तीव्रता का आया भूकंप, जानें अपडेट

प्रदेश में फिर हिली धरती, मंडी में 3.3 तीव्रता का आया भूकंप, जानें अपडेट

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने के घटनाओं के बाद भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र मंडी में था। भूकंप के दौरान कंपन महसूस किया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। लोगों को तीन बार झटके महसूस हुए। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके सुबह 9:53 बजे महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसके तीव्रता 3.3 मापी गई। राहत की बात है कि भूकंप के दौरान किसी नुकसान की खबर नहीं है। मंडी में था भूकंप का केंद्र
हिमाचल में शुक्रवार की सुबह आए भूकंप का केंद्र मंडी में रहा। मंडी से आठ किलोमीटर की दूरी पर भूकंप को ज्यादा महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप के झटके लगने पर स्थानीय लोगों में घबराहट देखी गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। क्षेत्र में तीन बार झटके महसूस किए गए। यह झटके कुछ सेकेंड तक ही रहे। इससे पहले भी हिमाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र ने भूकंप की पुष्टि की है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बज कर 53 मिनट पर मंडी जिले में धरती हिली थी। इस दौरान भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे था। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता इसकी 3.3 मापी गई है। राहत की बात है कि किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हिमाचल में पिछले 10 दिनों तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *