Home » Uncategorized » Weather Forecast: प्रदेश के लिए फिर भारी अगले 24 घंटे, दिल्ली-यूपी समेत बिहार के लिए अलर्ट जारी….

Weather Forecast: प्रदेश के लिए फिर भारी अगले 24 घंटे, दिल्ली-यूपी समेत बिहार के लिए अलर्ट जारी….

भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे के लिए हिमाचल के लिए के एक बार फिर से भारी हो सकते हैं. IMD की जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अगले 24 घंटे शिमला, कुल्लू और मंडी के साथ-साथ सिरमौर, चंबा एक अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ का ख़तरा बटाते हुए लेर्ट जारी किया है. जानकारी के लिए बता दें कि बीते दो दिनों से हो रही जोरदार बरिश के कारण हिमाचल के कई रस्ते प्रभावित हुए हैं.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम 
अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर राजस्थान, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, पंजाब, गुजरात, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. सौराष्ट्र के कच्छ और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *