Home » ताजा खबरें » हिमाचल प्रदेश में देर रात से भारी बारिश का दौर…

हिमाचल प्रदेश में देर रात से भारी बारिश का दौर…

शिमला : हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में मौसम बदला है. हिमाचल में बीती रात को भारी बारिश हुई है. वहीं, हरियाणा में बुधवार हल्की बारिश देखने को मिली है. यहां पर बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है.

हिमाचल प्रदेश के रामपुर में समेज में फ्लड में मारे गए तीन लोगों की पहचान हो गई है. अब तक कुल 9 शव बरामद किए गए हैं और 3 की पहचान हो पाई है. मंडी के रामबन में 9 शवों बरामद हो चुके हैं और अंतिम शव की तलाश जारी है.

कांगड़ा के डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भी जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है तथा आम जनमानस को सतर्क रहने का आग्रह किया गया है. डीसी ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी में जल स्तर की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है इस बाबत आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत बीबीएमबी को बांध में जलस्तर को लेकर प्रतिदिन प्रातः छह बजे तथा सांय चार बजे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को रिपोर्ट भेजना जरूरी होगा. इसके साथ ही जल स्तर 1350 फीट तक पहुंचने पर पानी छोड़ना होगा.

मंडी के पधर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत धमच्याण के राजबन गांव में जारी सर्च आपरेशन के छठे दिन मंगलवार दोपहर को नौंवां शव बरामद कर लिया गया है. अब अंतिम लापता की तलाश के लिए सर्च आपरेशन जारी है. शव की पहचान 46 वर्षीय खुड्डी पत्नी चंदन लाल के रूप में हुई है. अब सिर्फ 30 वर्षीय हरदेव पुत्र भगत राम की तलाश करना बाकी है. डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने नौवां शव मिलने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जो अंतिम लापता बचा है उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *