Home » ताजा खबरें » आपदा प्रभावित लोगों से मिलने पहुंची कंगना रनोट, लापता हुए लोगों के परिजनों को बंधाया ढांढस….

आपदा प्रभावित लोगों से मिलने पहुंची कंगना रनोट, लापता हुए लोगों के परिजनों को बंधाया ढांढस….

मंडी: मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनोट आपदा प्रभावितों का दर्द जान रही है। कंगना आज सुबह सबसे पहले गानवीं पहुंची। इसके बाद कंगना सबसे ज्यादा आपदा प्रभावित क्षेत्र समेज पहुंची। यहां पर कंगना आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर रही हैं। समेज में बुधवार रात को बादल फटने के बाद बाढ़ में 36 लोग बह गए थे। यहां पूरा समेज गांव भी बाढ़ में बह गया। कुछ देर में कंगना कुल्लू जिला के निरमंड में बागीपुल जाएगी, यहां पर भी एक परिवार के 5 लोगों सहित 7 लोग बाढ़ में बह गए थे। इनमें से 2 लोगों के शव बरामद कर दिए गए हैं। 5 लोगों का अभी सुराग नहीं लग पाया है। भाजपा सांसद कंगना बागीपुल के बाद निरमंड के केदस भी जाएंगी, जहां बाढ़ से 6 परिवारों के मकान बह गए थे। ​​​​​इस दौरान कंगना प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगी और उनका का दर्द जानेगी। कंगना बीती शाम को ही दिल्ली से रामपुर पहुंच गई हैं। कंगना रनोट के संसदीय क्षेत्र में बीते बुधवार को बादल फटने के बाद भारी तबाही हुई है।

मंडी संसदीय क्षेत्र में 55 लोग हो गए थे लापता

समेज, बागीपुल, चौहारघाटी और श्रीखंड के सिंघगाड़ में 55 लोग लापता हो गए थे। कंगना रनोट इस आपदा के बाद आज पहली बार प्रभावित लोगों से मिलने पहुंची हैं। इस दौरान कंगना के साथ बीजेपी विधायक सुरेंद्र शौरी और रामपुर से 2022 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी कौल नेगी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]