Home » ताजा खबरें » प्रेस क्लब कसौली ने पौधारोपण कर रौपे 100 पौधे…

प्रेस क्लब कसौली ने पौधारोपण कर रौपे 100 पौधे…

. एसडीएम कसौली नारायण सिंह चौहान ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

कसौली: प्रेस क्लब कसौली द्वारा शनिवार को पर्यटन नगरी कसौली में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कसौली के एसडीएम नारायण सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि जबकि तहसीलदार कसौली जगपाल चौधरी, लोनिवि कसौली मंडल के अधिशाषी अभियंता के गुरमिंदर सिंह, थाना प्रभारी कसौली धनबीर ठाकुर, कसौली छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह मोंटी ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। प्रेस क्लब कसौली के अध्यक्ष मनमोहन वशिष्ठ व संरक्षक मुख्यातिथि व विशेष अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। अध्यक्ष मनमोहन वशिष्ठ व संरक्षक सुंदरलाल ने कहा कि प्रेस क्लब कसौली ने पिछले वर्षों की भांति इस बार भी पौधारोपण कर विभिन्न किस्मों के 100 के करीब पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकार में भी अहम भूमिका निभा रहा है। मुख्यातिथि एसडीएम कसौली नारायण सिंह चौहान ने कहा कि पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी हैं। कसौली में पौधारोपण कर कसौली के वातावरण को स्वच्छ बनाएं रखने की दिशा में प्रेस क्लब कसौली बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से प्रदूषण के स्तर में भी कमी आती है। उन्होंने इस अवसर पर पीपल का पौधा भी रोपा। क्लब के पदाधिकारियों ने उन्हें एक पौधा भी भेंट किया। इस अवसर पर लोनिवि कसौली के लेखाकार विकास शर्मा, पंकज जैन, छावनी के वनरक्षक बाबूराम, एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा, प्रेस क्लब कसौली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल वर्मा व जयदेव अत्री, महासचिव नवीन सूद, प्रेस सचिव टेकराज, सहसचिव हेमेंद्र कंवर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सदस्य धीरज, हरि कनौजिया, मनोहर कनौजिया, अमन गुप्ता, दिलीप गौड, बद्दी से पत्रकार सुरेंद्र शर्मा, शांति गौतम व सतीश जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *