Home » ताजा खबरें » Himachal News : महिला आरक्षण लागू करे केंद्र सरकार : जैनब चंदेल

Himachal News : महिला आरक्षण लागू करे केंद्र सरकार : जैनब चंदेल

शिमला : प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व सरकार पर आरोप लगाया है कि वह संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने पर अब टालमटोल कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि महिला आरक्षण कानून जल्द लागू किया जाए। इसमें ओबीसी, पिछड़ा वर्ग को भी शामिल किया जाना चाहिए। राजीव भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दलों के दबाव में भाजपा ने देश के चुनावों को देखते हुए इसका लाभ लेने के लिये बिल पास तो कर दिया, परंतु अब उसे लागू करने के लिये कोई भी गंभीर प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में इसे लागू किया जाए। जैनब चंदेल ने बताया कि 29 जुलाई को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश महिला कांग्रेस की सैकड़ों महिलाएं दिल्ली के जंतर-मंतर में केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़े धरना प्रदर्शन में भाग लेंगी।उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस महिला आरक्षण, बढ़ती महंगाई व महिलाओं को सुरक्षा व उनके अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को संसद व विधानसभा में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा तब तक इनके साथ न्याय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नीति निर्धारण में महिलाओं की उचित भागेदारी बहुत ही आवश्यक है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]