Home » ताजा खबरें » हरभजन सिंह ने की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात, सीएम की गिरफ्तारी के बाद पहली मीटिंग

हरभजन सिंह ने की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात, सीएम की गिरफ्तारी के बाद पहली मीटिंग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं, इसी दौरान आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने उनके निवास स्थान पहुंचकर उनकी पत्नी सुनीता से मुलाकात की. अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के बाद से सांसद हरभजन सिंह ने पहली बार उनकी पत्नी से मुलाकात की है. दोनों की ये मुलाकात केजरीवाल के घर पर ही हुई. हरभजन सिंह ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के दौरान काफी लंबी बात भी की, इसके अलावा दोनों के उपयोगी चर्चा पर भी अपनी राय साझा किए.

सुनीता के साथ तस्वीर की शेयर

हरभजन सिंह ने सुनीता केजरीवाल के साथ मुलाकात के दौरान तस्वीर भी क्लिक कराई, जिसको उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हम सभी अरविंद जी और आम आदमी पार्टी के साथ एकजुटता से खड़े हैं.

29 जुलाई को होगी जमानत पर सुनवाई

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को ईडी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था. मार्च के बाद उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए 01 जून तक अंतरिम जमानत दी गई, जिसके बाद उन्होंने वापस 2 जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, हालांकि केजरीवाल ने अपनी स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने केजरीवाल के इस अपील को खारिज कर दिया था. जेल में बंद सीएम केजरीवाल ने जमानत के अलावा अपनी गिरफ्तारी को भी दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. सोमवार को हाई कोर्ट में CBI से जुड़े भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के मामले में सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है. जिसके बाद अब जमानत पर अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *