Home » ताजा खबरें » शिमला : सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम, पुलिसकर्मियों के साथ भी हुई धक्कामुक्की…

शिमला : सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम, पुलिसकर्मियों के साथ भी हुई धक्कामुक्की…

शिमला: राज्य सचिवालय के समीप आज बुधवार सुबह दृष्टि बाधित संघ ने मांगों को लेकर चक्का जाम किया। सचिवालय से कुछ दूरी पर सड़क पर बैठकर संघ के सदस्यों ने चक्का जाम कर नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस की ओर से संघ सदस्यों को जबरन यहां से हटाया गया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ। दृष्टि बाधित संघ बैकलॉग की भर्तियां नहीं होने से गुस्साया हुआ है। संघ के सदस्यों ने बताया कि सरकार ने कई बार मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, कई बार वार्ता भी हुई लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। कहा कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो 1 से 15 अगस्त तक लगातार चक्का जाम व प्रदर्शन होगा। इसकी जिम्मेदार सरकार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12