Home » Uncategorized » शिमला के रोहड़ू में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौततीन घायल….

शिमला के रोहड़ू में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौततीन घायल….

शिमला: शिमला जिले के रोहडू क्षेत्र में हादसा हुआ है।शिमला के अंतर्गत पुलिस थाना रोहडू में सुंगरी में समरकोट सड़क पर कार HP 54C 8839 शडेनाली के समीप 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें कार सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार सवार सभी लोग शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने आए थे। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय लक्की शर्मा निवासी गांव भोजपुर डाकघर सूई सुराड़ तहसील सदर बिलासपुर, 23 वर्षीय इशांत निवासी गांव व डाकघर नवगांव तहसील अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है।
घायलों की पहचान 23 वर्षीय राकेश निवासी गांव बिरल तहसील अर्की, 19 वर्षीय भरत उर्फ कर्ण निवासी गांव जेंडर बसंतपुर तहसील सुन्नी जिला शिमला, 19 वर्षीय पंकज निवासी गांव मोहली डाकघर धनावली ननखड़ी जिला शिमला के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12