Home » ताजा खबरें » मॉनसून सीजन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आसमान छू रहे सब्जियों के दाम…

मॉनसून सीजन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आसमान छू रहे सब्जियों के दाम…

शहर में अलग-अलग दुकानों पर सब्जियों के अलग-अलग दाम वसूले जा रहे हैं। कई दुकानदारों ने मूल्य सूची तक नहीं लगाई हुई है, जिससे आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मानसून सीजन के बीच महंगी हुई सब्जियां

मानसून सीजन के बीच सब्जियों के दाम बढ़ने से आम नागरिक काफी परेशान हैं। हर रसोई में इस्तेमाल होने वाला टमाटर 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। अरबी जैसी मौसमी सब्जियां 70 से 80 रुपये प्रति किलो के बीच हैं। बीन्स, शिमला मिर्च और भिंडी 50 से 60 रुपये किलो के बीच हैं। एक और रोजमर्रा की जरूरत वाली चीज प्याज अब सिरमौर के बाजारों में 50 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। यहां तक कि पहाड़ी आलू भी नाहन में 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लौकी, कद्दू, बैंगन, भिंडी जैसी सब्जियां भी 40 रुपये किलों के दामों पर बिक रही हैं। सीजन होने के बावजूद खीरा 40 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। इसके अलावा लहसुन 50 रुपये पाइया (200 रुपये किलो) बिक रहा है। वहीं, फलों के दामों की बात की जाए, तो केला 50 रुपये का डेढ़ किलो, पपीता 60 रुपये, अनार 250 रुपये, सेब 200 से 300 रुपये और नाशपाती 100 रुपये किलो बिक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *