Home » हिमाचल प्रदेश » राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आया गुप्ता परिवार….

राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आया गुप्ता परिवार….

Oplus_131072

सोलन: सोलन में क़ानून की पढ़ाई कर रही युवती सेजल राष्ट्रीय स्तर की किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती थी। लेकिन घर की वित्तीय स्थिति ठीक न होने की वजह से वह भाग लेने में असमर्थ थी। जिसकी खबर समाज सेवी स्वर्गीय पवन गुप्ता के परिवार को लगी। तो उन्होंने सेजल को तनमनधन से मदद करने का आश्वासन दिया। जिसको सुन कर खिलाड़ी सेजल के उदास चेहरे पर मुस्कान आ गई। गुप्ता परिवार के सदस्यों ने सेजल के आने जाने और वहां रहने का पूरा प्रबंध कर दिया है।
इस मौके पर ख़ुशी जाहिर करते हुए सेजल ने कहा कि वह बेहद खुश है उन्होंने कहा कि उसका सपना था कि वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करे और हिमाचल का नाम रौशन करे लेकिन वित्तीय स्थिति ठीक न होने के कारण उसका सपना टूटने जा रहा था लेकिन अब स्वर्गीय पवन गुप्ता जी के परिवार का वह धन्यवाद करती है। जो मौका उन्हें मिला है वह उस पर पूरा खरा उतरेगी और हिमाचल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर अवश्य रौशन करेगी।
वहीँ स्वर्गीय पवन गुप्ता के भाई मुकेश गुप्ता ने कहा कि उनके भाई का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि हिमाचल की बेटियों को किसी भी तरह से दिक्क्त नहीं आनी चाहिए उनको स्वाबलंबी बनाने के लिए वह हमेशा तत्पर रहे है। आज उनके जन्मदिवस पर वह उनके इस मुहिम हो आगे बढ़ा रहे है और सेजल को हर सम्भव मदद देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि वह चाहते है कि सेजल राष्ट्रीय स्तर पर नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी हिमाचल का नाम रौशन करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *