Home » Uncategorized » HRTC बसों में खत्म हो जाएगी महिलाओं को मिलने वाली सब्सिडी! क्या है सुक्खू सरकार की योजना ?

HRTC बसों में खत्म हो जाएगी महिलाओं को मिलने वाली सब्सिडी! क्या है सुक्खू सरकार की योजना ?

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक हुई. इस बैठक में निगम के खर्चे घटाने और राजस्व बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई है. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिहवन निगम में कंडक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जल्द ही 357 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे. बैठक में निगम के दैनिक वेतन भोगियों का दैनिक वेतन 375 रुपये से बढ़ाकर 400 रूपये करने का अहम फैसला लिया गया है. मौजूदा वक्त में हिमाचल पथ परिवहन निगम की सभी बसों में प्रदेश के भीतर महिलाओं को 50 फीसदी की छूट मिलती है. इस किराए की छूट को खत्म करने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है. बैठक खत्म होने के बाद मीडिया ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से संबंध में सवाल भी पूछा. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में इसे लेकर चर्चा नहीं हुई है. यह सरकार के स्तर का मामला है. गौरतलब है कि बिजली सब्सिडी से आयकरदाताओं को हटाने के बाद से ही एचआरटीसी बस में महिलाओं को मिलने वाली किराए में 50 फीसदी छूट को खत्म करने की चर्चा भी चल रही है.

निजी बस संचालकों ने की ये मांग 

इसके अलावा, निजी बस संचालक भी सरकार से मांग उठा रहे हैं कि एचआरटीसी में इस छूट को खत्म किया जाए. उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल महिलाओं को मिलने वाली छूट जारी रहेगी.

24 पुरानी वोल्वो बसों को बदलने का फैसला

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में नई 297 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर अपने अंतिम चरण पर है. 24 पुरानी वोल्वो बसों को नई बसों से बदला जाएगा. उन्होंने कहा कुछ रूटों पर बड़ी बसों के स्थान पर टैंपो ट्रैवलर चलाए जाएंगे. भविष्य में 100 टैंपो ट्रैवलर और 250 डीजल बसें खरीदी जाएंगी. उन्होंने कहा कि परिवहन निगम अपने लोगों ‘सजग साधना’ सविनय सेवा’ के साथ तत्परता से अपना काम कर रहा है. परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *