Home » Uncategorized » कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में मनाया गया शपथ और अलंकरण समारोह….

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में मनाया गया शपथ और अलंकरण समारोह….

सोलन: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में शपथ और अलंकरण समारोह हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा बारहवीं के विद्यार्थी सूर्यांश कश्यप को स्कूल कैप्टन, उदयवीर सिंह को खेल कप्तान, पियूष गाबा को वीनस सदन का कप्तान, हर्ष को नेपच्यून सदन का कप्तान , दक्ष चोपड़ा को मार्स सदन का कप्तान तथा सुमन पायकरा को अर्थ सदन का कप्तान बनाया गया। इसके साथ-साथ छात्रावास 1 का कप्तान दिव्यांशु शुक्ला को बनाया गया तथा उप-कप्तान तेजबीर सिंह को बनाया गया। छात्रावास 2 का कप्तान अभय को बनाया गया तथा उप-कप्तान शिवम् कौशल को बनाया गया। छात्रावास 3 का कप्तान देवांक कुंडलस को बनाया गया तथा उप-कप्तान नमन शर्मा को बनाया गया। छात्रावास 4 का कप्तान जतिन ठाकुर को बनाया गया तथा उप-कप्तान मयंक को बनाया गया। छात्रावास 5 का कप्तान सार्थक सूद को बनाया गया तथा उप-कप्तान पीयूष गाबा को बनाया गया। कनिष्ठ कन्या छात्रावास 1 की कप्तान तन्वी ठाकुर को बनाया गया तथा उप-कप्तान प्रियांशी अरोड़ा को बनाया गया । वरिष्ठ कन्या छात्रावास 1 की कप्तान गुंताज़ कौर को बनाया गया तथा उप-कप्तान दिव्यांशी खन्ना को बनाया गया। इसी क्रम में जसलीन, रियांश, कुंजल यादव, तनुश्री, पुरंजय, सोनाक्षी पठानिया, अभय, तन्वी ठाकुर, वीरेन गुलिया, जतिन ठाकुर, अमीषी, सूर्यांश कश्यप, मिथिल चंदेल और उदयवीर सिंह को अपनी अपनी कक्षा का मॉनिटर चुना गया। इसके बाद सभी छात्रों को बेज़, टोपी , सैशे आदि से सम्मानित किया गया तथा शपथ समारोह आयोजित किया गया। अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद और उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को उनके कर्तव्यों से अवगत करवाया और शुभकामनाएँ देकर कार्यक्रम का समापन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *