Home » Uncategorized » सोलन पुलिस ने गुप्त सूचना पर ट्रक से पकड़ी नशे की खेप, चालक सहित 2 गिरफ्तार…

सोलन पुलिस ने गुप्त सूचना पर ट्रक से पकड़ी नशे की खेप, चालक सहित 2 गिरफ्तार…

सोलन: सोलन जिला में पुलिस थाना अर्की के तहत एक ट्रक से नशे की खेप पकड़ी गई है। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी प्रेम लाल की अगुवाई में पुलिस टीम डूमैहर की तरफ गश्त पर थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक पिपलुघाट, पावघाटी से डुमैहर की ओर आ रहा है, जिसमें भारी मात्रा में चूरा-पोस्त (भुक्की) है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डोलंग चौक के पास नाकाबंदी की।

इस दाैरान इलादी चौक की तरफ से आ रहे ट्रक को जांच के लिए रोका गया, जिसमें 2 लोग सवार थे। ट्रक के चालक ने अपना नाम विकास कुमार बताया जबकि साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पंकज बताया। ट्रक की तलाशी के दौरान डैशबोर्ड में एक सफेद रंग का कैरी बैग मिला, जिसमें 3 प्लास्टिक के लिफाफों में भूरे रंग का पदार्थ पाया गया। जांच के दौरान वह चूरा-पोस्त निकला, जिसका वजन 728 किलोग्राम था। डीएसपी संदीप शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *