Home » ताजा खबरें » खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शालाघाट व दाड़लाघाट तक कि दुकानों का किया निरीक्षण

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शालाघाट व दाड़लाघाट तक कि दुकानों का किया निरीक्षण

Oplus_131072

सोलन: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अर्की के निरीक्षक रामस्वरूप शर्मा ने आज शालाघाट,दानोघाट,कराड़ाघाट तथा दाड़लाघाट में सभी राशन डिपो,सब्जी विक्रेताओं तथा गैस डिपो धारकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विभाग को कुछ उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत मिल रही थी कि आजकल सब्जी के रेट आसमान छू रहे हैं। कुछ सब्जी विक्रेता मनमाने रेट पर सब्जियां बेच रहे हैं, कई सब्जी विक्रेताओं ने तो अपनी दुकान पर रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं की है जिस कारण उपभोक्ताओं को कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं की शिकायत को देखते हुए विभाग द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है उन्होंने दुकानदारों से अनिवार्य रूप से मूल्य सूची दुकान पर लगाने की हिदायत दी। इसी प्रकार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ने राशन डिपो तथा गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया और उन्हें उपभोक्ताओं से संबंधित कई हितकारक एवं आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *