Home » Uncategorized » Himachal Weather: हिमाचल में बदले मौसम के तेवर, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

Himachal Weather: हिमाचल में बदले मौसम के तेवर, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

Oplus_131072

Himachal Weather Today: प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई है जबकि कई स्थानों पर धूप खिली रही। नाहन में 60 मिलीमीटर, सिरमौर के धौलाकुआं में 39 और शिमला में 26 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लाहुल स्पीति व किन्नौर को छोड़ बाकी जिलों के लिए कुछ स्थानों पर आंधी व आसमानी बिजली के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

चार दिनों तक कड़े रहेंगे मौसम के तेवर

मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक मौसम के तेवर कड़े रहने वाले हैं और ऐसे में कई स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। धूप और बादलों के बीच अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरवट आई है।

तापमान में आई वृद्धि

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि ऊना में 4.2 धर्मशाला में तीन डिग्री की वद्धि दर्ज की गई है। जबकि सिरमौर के धौलाकुआं में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कुल्लू के भुंतर में 57.3 डिग्री ऊना में 36.6 डिग्री दर्ज किया गया है। छह स्थानों का अधिकतम तापमान 35 से अधिक दर्ज किया गया है।

स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 16.5 25.0
सुंदरनगर 23.6 34.7
भुंतर 23.2 37.3
कल्पा 15.9 27.2
धर्मशाला 21.0 29.0
ऊना 25.0 36.6
नाहन 24.1 27.8
सोलन 20.6 31.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *