Home » ताजा खबरें » Shaniwar Upay: शनिवार को किया सरसों के तेल का उपाय चमका देगा आपकी किस्मत, पैसों से भर जाएगा पर्स

Shaniwar Upay: शनिवार को किया सरसों के तेल का उपाय चमका देगा आपकी किस्मत, पैसों से भर जाएगा पर्स

Shaniwar Mustard Oil Remedies: हिंदू शास्त्रों में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. शनिवार का दिन शनि देव की पूजा-अर्चना का दिन है. हिंदू शास्त्रों में शनि देव को सबसे शक्तिशाली देवता के रूप में पूजा जाता है. कहते हैं कि शनि व्यक्ति को बुरी नजर से बचाते हैं और जीवन में आ रही सारी बाधाएं दूर करते हैं. लेकिन शनि देव की पूजा में कोई चूक हो जाए या गलती होने पर व्यक्ति को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता. ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए कई ज्योतिष उपायों का जिक्र किया गया है. लेकिन सरसों के तेल को उपाय आपकी किस्मत चमका सकता है. शनिवार को तेल का दीपक जलाना बहुत ही लाभदायी बताया गया है.  लेकिन इस दौरान कुछ नियमों का पालन बहुत जरूरी है. जानें शनिवार के दिन किन उपायों को किया जा सकता है.

दीपक जलाने का महत्व 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को शनि देव के सामने दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसके साथ ही, ये हमारी मनोकामनाओं को सरकार तक पहुंचाने में मदद करता है. शनिवार के दिन शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शाम के समय शनि देव की मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

सरसों के तेल के उपाय 

शास्त्रों के अनुसार अगर किसी जातक की कुंडली में शनि दोष है और शनि के अशुभ फलों से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन सरसों के तेल का उपाय सबसे अच्छा माना गया है. इसके लिए शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पीछे मुड़कर न देखें. इस उपाय के बाद सीधा घर आ जाएं. इस उपाय को करने से कुंडली में से राहु का दोष तो कम होता ही है. साथ ही, जीवन में अचानक घटने वाली घटनाओं पर रोक लग जाती है.

शनिवार को कर लें सुंदरकांड का पाठ

ज्योतिषीयों के अनुसार शनिवार की शाम बजरंगबली की पूजा भी विशेष फलदायी होती है. इस दिन हनुमान जी को फूल माला चढ़ाएं और साथ ही देसी घी का दीपक जलाएं. इसके बाद उनके सामने बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें. इससे कुंडली में अशांत ग्रह शांत हो जाते हैं और शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है. शनिवार के दिन इन उपायों को करने से जीवन में जल्द ही खुशहाली आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *