
शिमला: हिमाचल प्रदेश में करुणामूलक परिवारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। तकरीबन 3000 परिवार 20, 22 सालों से करुणामूलक नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं। इन परिवारों ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम सरकार के कार्यकाल में 432 दिन का क्रमिक अनशन किया, लेकिन पूर्व सरकार ने इन परिवारों की सुध नहीं ली विधानसभा चुनाव के समय उप मुख्यमंत्री हर मंच से करुणामूलक परिवारों के प्रति करुणा दिखाते रहे। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विभागों में हजारों पद खाली हैं। नौकरी का इंतजार करते-करते इन परिवारों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। प्रदेश के युवाओं इसमें शेखर, सुरजीत, रमन, योगेश, विशाल, पंकज, अभिषेक, राहुल, पमिल, ने सरकार से कुछ मांगें रखी हैं।





