Home » Uncategorized » हिमाचल में मौसमः शिमला में बारिश, सिरमौर में कार पर पत्थर गिरने से 4 घायल, किन्नौर में हाईवे पर बड़ा रिस्क…

हिमाचल में मौसमः शिमला में बारिश, सिरमौर में कार पर पत्थर गिरने से 4 घायल, किन्नौर में हाईवे पर बड़ा रिस्क…

रेणुका जी: सिरमौर जिला में श्री रेणुका जी बड़ोलिया मंदिर के समीप एक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम एक कार नाहन से ददाहू की तरफ आ रही थी। कार जब रेणुका बड़ोलिया मंदिर के समीप पहुंची तो अचानक पहाड़ी से पत्थर कार के ऊपर आ गिरे, जिससे कार सवार 4 लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए ददाहू सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल के प्रभारी डाॅ. अशोक ठाकुर ने बताया कि घायलों को रात करीब 9 बजे अस्पताल लाया गया था, जिन्हें प्रथामिक उपचार के बाद भेज दिया है। घायलों‌ की पहचान पदम देव (34) निवासी भराड़ी, नेत्र सिंह (60) निवासी धनास, विक्की सिंह (34) निवासी पुन्नर धार और सुनील कुमार (35) निवासी चाडना के तौर पर हुई है।

Leave a Comment