Home » Uncategorized » सैर पर निकले रिटायर्ड फौजी को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत….

सैर पर निकले रिटायर्ड फौजी को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत….

Oplus_131072

सुंदरनगर : मंडी जिला के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कंट्रोल गेट के समीप ट्रक की चपेट में आने से पूर्व विधायक नक्कबीनु राम के बेटे 74 वर्षीय अभिमन्यु सिंह, की दर्दनाक मौत हो गई है। गुरुवार सुबह भारतीय सेना से रिटायर्ड फौजी अभिमन्यु सिंह हर रोज की तरह सैर करने निकले थे। जैसे ही वह कंट्रोल गेट के समीप हडेटी की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया। हादसे की असली वजह जानने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है। मृतक अभिमन्यु सिंह के पिता नक्कबीनु राम 60 के दशक में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे, और उनके भाई राजेंद्र चांगर वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। अभिमन्यु सिंह के एक बेटे का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था और दूसरा शिक्षा विभाग में कार्यरत है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने पुष्टि की है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]