Home » Uncategorized » Covid-19 Returns 2024: क्या फिर लौट रही कोरोना महामारी… जो बाइडन हुए पॉजिटिव, हर हफ्ते दुनियाभर में ले रहा 1700 की जान….

Covid-19 Returns 2024: क्या फिर लौट रही कोरोना महामारी… जो बाइडन हुए पॉजिटिव, हर हफ्ते दुनियाभर में ले रहा 1700 की जान….

वॉशिंगटन (Covid-19 Returns 2024)। क्या कोरोना महामारी एक बार फिर लौट रही है? अमेरिका समेत दुनिया के विभिन्न देशों में बढ़ते मरीजों की संख्या तो इसी ओर संकेत कर रही है। जाता खबर अमेरिका से है, जहां राष्ट्रपति जो बाइडन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हल्के लक्षणों के बाद बाइडन ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति लास वेगास में अपने चुनावी अभियान के दौरान कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। उनके आगे के प्रोग्राम रद कर दिए गए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बताया कि 81 वर्षीय जो बाइडन को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। बूस्टर डोज भी दिया गया है।

अमेरिका के इन राज्यों में तेजी से फैल रहा कोरोना

  • सर्दियों के बाद से अमेरिका में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के 7 राज्यों में तेजी से केस बढ़े हैं।
  • अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम विभाग ने रिपोर्ट जारी की है।
  • कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, मैरीलैंड, ओरेगन और टेक्सास में भी केस बढ़े हैं।
  • लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया है।
  • ये अमेरिका के घनी आबादी वाले राज्यों में गिने जाते हैं।

हर हफ्ते 1700 लोगों की जान ले रहा कोरोना: WHO

 

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अलर्ट जारी किया था कि कोरोना महामारी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। WHO के अध्ययन के अनुसार, अभी कोरोना से हर हफ्ते दुनियाभर में 1700 लोगों की जान जा रही है। चिंता वाली बात यह है कि कोरोना नए-नए वेरिएंट में सामने आ रहा है। इससे पहले के कोरोना वेरिएंट जिन लोगों पर अच्छी इम्यूनिटी के कारण असर नहीं दिखा पाए थे, अब वे भी चपेट में आ रहे हैं।

अक्षय कुमार इसी माह हुए थे कोरोना संक्रमित

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसी कारण वे अनंत अंबानी और राधिका की शादी में शामिल नहीं हुए थे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शादी के रिसेप्शन में जरूर नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]