
कांगड़ा : ऊना थाना के अंतर्गत एक पंजाब के रहने वाले कारीगर विपिन कुमार की अचानक तबीयत खराब होने से उपचार के दौरान डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार विपिन कुमार (42) निवासी कपूरथला 13 तारीख को एक एल्यूमिनियम की दुकान पर सीलिंग का काम करते हुए अचानक उसे चक्कर आया। इसके बाद उसे रैफर करके डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा लाया गया। आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक सुरक्षा अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया है।





