Home » Uncategorized » होटल खाली…सड़कों पर सन्नाटा, लुभावने ऑफर्स के बाद भी आखिर क्यों पर्यटकों ने हिमाचल से मोड़ा मुंह ?

होटल खाली…सड़कों पर सन्नाटा, लुभावने ऑफर्स के बाद भी आखिर क्यों पर्यटकों ने हिमाचल से मोड़ा मुंह ?

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. 27 जून को प्रदेश में मानसून की एंट्री हुई और इसके बाद से ही पर्यटन कारोबार पर इसका असर दिखना शुरू हो गया. पहले कालका शिमला टॉय ट्रेन में बुकिंग कम हुई और अब इसके बाद होटलों में ऑक्यूपेंसी भी कम हो चुकी है. मानसून की दस्तक के बाद मानों पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना बंद कर दिया है. इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे बरसात के दौरान पहाड़ों में भूस्खलन होना या बारिश पसंद न होना आदि. कारण कोई भी हो, लेकिन पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिली है.

होटलों में कम हुई ऑक्यूपेंसी
पर्यटन कारोबारियों की मानें तो मानसून की दस्तक के बाद पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना कम कर दिया है. पर्यटकों की संख्या में करीब 40 से 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. होटलों में ऑक्यूपेंसी में भी कमी देखने को मिली है. समर सीजन के दौरान जो ऑक्सुपेंसी 80 से 90 प्रतिशत तक हुआ करती थी, वहीं ऑक्यूपेंसी 30 से 40 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है. बरसात के कारण पर्यटक पहाड़ों का रुख करने से कतरा रहे है.

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई ऑफर
समर सीजन समाप्त होने के बाद पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रकार के ऑफर दिए जा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अपने होटलों में 20 से 40 प्रतिशत की छूट दे रहा है. वहीं, निजी होटलों में भी 40 से 50 प्रतिशत की छूट चल रही है. इसके अलावा होम स्टे और बीएनबी भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रकार के ऑफर रख रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *