Home » Uncategorized » Himachal Weather: हिमाचल में मानसून हुआ सक्रिय, शिमला में झमाझम बारिश, तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट….

Himachal Weather: हिमाचल में मानसून हुआ सक्रिय, शिमला में झमाझम बारिश, तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट….

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अलर्ट के बीच गुरुवार शाम करीब पांच बजे राजधानी शिमला में झमाझम बारिश शुरू हुई। 11 से 13 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुछ भागों में 17 जुलाई तक मानसून की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। उधर, गुरुवार शाम तक राज्य में 11 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप थी।  मानसून सीजन के दौरान अब 17,199 लाख रुपये की संपत्ति नुकसान हो चुका है। इसमें लोक निर्माण विभाग को 10,177 लाख और जल शक्ति विभाग को 6,733 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है। इस मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश हुई है। शिमला, कांगड़ा व मंडी में सामान्य बारिश हुई। सिरमौर, ऊना व लाहौल-स्पीति में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं बीती रात को कसौली 38.0, पांवटा साहिब 22.0, नाहन 13.2, धर्मशाला 9.6, बीबीएमबी 6.8, सराहन 6.0, डलहौजी 4.0, धर्मशाला 3.0, पालमपुर 2.2, सैंज 2.0 और पंडोह में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 23.2, भुंतर 21.0, कल्पा 14.6, धर्मशाला 21.0, ऊना 24.0, नाहन 23.4, केलांग 11.7, सोलन 22.0, मनाली 16.1, कांगड़ा 22.1, मंडी 25.1, बिलासपुर 25.6, डलहौजी 15.8, कुफरी 15.4, रिकांगपिओ 18.7, धौलाकुआं 25.9, बरठीं 25.2, कसौली 19.5, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 13.5, सैंज 21.1, बजौरा 22.3 और हमीरपुर में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]