Home » Uncategorized » जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में हुई झड़प, एक युवक की मौत, 3 घायल…

जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में हुई झड़प, एक युवक की मौत, 3 घायल…

ऊना : उपमंडल बंगाणा की हटली पंचायत के दनोह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्ति बलदेव सिंह की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कश्मीर सिंह, जसविंदर कौर व मनोहर लाल शामिल हैं। घायलों में कश्मीर सिंह की हालत गंभीर है। कश्मीर सिंह को क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।      पुलिस के मुताबिक बलदेव सिंह और उसका परिवार अपनी जमीन में पानी की निकासी के लिए रास्ते को दुरुस्त कर रहा था कि दूसरे गुट के लोगों ने जमीन की खुदाई करने वाले औजारों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल बलदेव सिंह और उसके परिवार के तीन सदस्यों को लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल बंगाणा में पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों की टीम ने चेकअप के बाद बलदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कश्मीर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, दूसरे गुट के लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले लोगों में अनिल, सुखदेव सिंह, दाताराम, कमला देवी शामिल हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि जमीन विवाद के चलते मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। घायलों के बयान के मुताबिक चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]