Home » Uncategorized » शिमला से पर्यटकों को मनाली लेकर गए टैक्सी चालक की ह.त्या, पंजाब में नहर से बरामद हुआ श.व

शिमला से पर्यटकों को मनाली लेकर गए टैक्सी चालक की ह.त्या, पंजाब में नहर से बरामद हुआ श.व

शिमला : पहले पंजाब से हिमाचल आए पर्यटकों से मारपीट, फिर पंजाब में हिमाचल के टैक्सी चालकों से मारपीट व गाड़ियों के तोड़ने के मामले के बाद अब शिमला से पंजाब के 2 पर्यटकों को मनाली लेकर गए शिमला के टैक्सी चालक की हत्या हो गई है। इसी मामले को लेकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी व शिमला के 25 यूनियनों के टैक्सी ऑप्रेटर्ज शनिवार को डीसी शिमला अनुपम कश्यप से मिले और उन्हें इस मामले की पूरी जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने डीसी शिमला को बताया गया कि पंजाब से हिमाचल आ रहे पर्यटक तो कहीं चालक हिमाचलियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। वहीं अब शिमला में रामशहर में टैक्सी चला रहे टैक्सी ऑप्रेटर की पंजाब के पर्यटकों ने हत्या कर दी है, जिससे शिमला के टैक्सी ऑप्रेटरों व चालकों में भय का माहौल है। उन्हें डर सता रहा है कि वह कैसे कारोबार करें। स्थिति ये है कि अब टैक्सी चालक टैक्सी चलाने से कतरा रहे हैं। वहीं उन्होंने डीसी शिमला से पीड़ित परिवार की मदद करने की गुहार भी लगाई।

कब-कब क्या हुआ, डीसी को बताई पूरी बात
कमेटी के चैयरमैन राजेंद्र ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए डीसी शिमला को बताया कि 23 जून को पंजाब के 2 पर्यटकों ने टैक्सी मालिक हरिकिशन की गाड़ी (एचपी 01ए-5150 नंबर शिमला से बुक की थी। टैक्सी मालिक व पंजाब के 2 पर्यटक 24 जून को मनाली के शिमला से निकले और 25 जून को वापस शिमला वापस आते हुए पर्यटकों ने टैक्सी ऑप्रेटर व चालक की गाड़ी छीन कर उसकी हत्या कर दी और उसका शव नहर में फैंक दिया जोकि पंजाब में बरामद हुआ है।उन्होंने डीसी शिमला से कहा कि जब इस तरह के मामले हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में होने लगेंगे तो टैक्सी चालक कैसे कारोबार करेंगे। शिमला शहर में टैक्सी चालक इस घटना से सहम गए हैं।

स्थापित नहीं हुए प्री-पेड बूथ, होते तो मिलती पूरी जानकारी
टैक्सी ऑप्रेटरों व कमेटी ने प्रशासन से एक बार फिर से शिमला शहर में प्री-पेड बूथ स्थापित करने की मांग की। उन्होंंने डीसी शिमला को बताया कि यदि पर्यटक प्री-पेड बूथों से टैक्सी लेंगे तो उन्हें पूरी जानकारी रहेगी कि कौन पर्यटक किस गाड़ी में कहां के लिए सफर कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये हत्या का पहला मामला नहीं है। पहले भी बाहरी राज्य के पर्यटक शिमला के टैक्सी चालकों की हत्या कर चुके हैं। ऐसे में इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]