Home » Uncategorized » हिमाचल में जान जोखिम में डालकर घूम रहे पर्यटक:कानून का उल्लंघन, कार में लटककर किया स्टंट…

हिमाचल में जान जोखिम में डालकर घूम रहे पर्यटक:कानून का उल्लंघन, कार में लटककर किया स्टंट…

शिमला: हिमाचल प्रदेश घूमने आए पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। वे कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक नया मामला शिमला के उपनगर ढली के पास ग्रीन वैली से सामने आया है। शिमला के एक निवासी ने एक्स पर इसका वीडियो पोस्ट किया है। मंगलवार को प्रदेश की राजधानी शिमला में 103 से विक्ट्री टनल मार्ग पर एक सैलानी चलती थार गाड़ी से लटक कर स्टंट करते नजर आया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, शिमला पुलिस इसकी सूचना मिलते ही हरकत में आई और चंडीगढ़ नंबर की इस गाड़ी का चालान किया। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पर्यटक वाहन का चालान किया गया है। बता दें,  इस तरह का एक मामला बीते दिनों कालका-शिमला हाईवे पर भी सामने आया था। इस पोस्ट के अनुसार, दो युवक CH-01AF0700 नंबर की I-20 कार में बाहर की तरफ यात्रा कर रहे हैं। जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे युवकों को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें न तो अपनी जान की परवाह है और न ही कानून-व्यवस्था का डर। तीखे मोड़ वाली सड़क पर इस तरह से शरीर का ऊपरी हिस्सा बाहर निकालने से सामने से बस या ट्रक जैसे बड़े वाहन के आने पर दुर्घटना हो सकती है। इतना ही नहीं, वाहन से बाहर गिरने या दरवाजा खुलने का भी डर रहता है। फिर भी युवा बेखौफ होकर वाहन की खिड़की से बाहर लटक रहे हैं।

25 जून को थार का कटा था 2500 रुपए का चालान

25 जून को चंडीगढ़ का एक युवक थार गाड़ी से लटककर स्टंट कर रहा था। हालांकि बाद में शिमला पुलिस ने उसके खिलाफ 2500 रुपए का चालान काटा।

कंडाघाट पुलिस ने दो वाहनों के चालान काटे

मई महीने में दो वाहनों में आए पंजाब और हरियाणा के 9 युवकों को सोलन जिले के कंडाघाट थाने में ले जाया गया। एक घंटे तक थाने में बैठाने के बाद उनका चालान काटकर वापस भेज दिया गया। लेकिन कुछ पर्यटक अभी भी कानून तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]