Home » हिमाचल प्रदेश » प्रदेश के आंगनबाड़ी में अब मिलेंगे बाजरा के बिस्कुट….

प्रदेश के आंगनबाड़ी में अब मिलेंगे बाजरा के बिस्कुट….

सोलन: प्रदेशभर की आंगनबाड़ी केंद्रों में अब बच्चों को बाजरा के मीठे और नमकीन बिस्कुट मिलेंगे। ये मुहिम मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने शुरू की है। जिससे पहले केंद्रों में ओट्स बिस्कुट का वितरण किया जाता था। अब इस बार मेन्यू कार्ड में बदलाव कर दिया गया है। साथ ही मेन्यू कार्ड सभी महिला एवं बाल विकास विभाग को दे दिए हैं। आने वाले अब चार महीनों में सनेक्स में बाजरा के बिस्कुट को मेन्यू कार्ड में शामिल किया है। कई केंद्रों में बाजरा बिस्कुट का कोटा पहुंचना शुरू हो गया है। इससे खाने से बच्चों का शरीर स्वस्थ रहेगा। गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास विभाग हर चार माह बाद मेन्यू कार्ड में बदलाव करता है। इससे बच्चे भोजन से बोर नहीं होते और इसका आसानी से सेवन करते हैं। हाल ही में भी मेन्यू कार्ड में बदलाव हुआ है। मेन्यू कार्ड के अनुसार टेक होम राशन के तहत छह माह से तीन साल तक के बच्चों को भी बिस्कुट का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ हॉट कुक्ड मील के तहत तीन से छह साल के बच्चों को भी बाजरा बिस्कुट सनेक्स के दौरान दिया जाएगा। अगर सनेक्स में बिस्कुट का आवंटन नहीं होता है तो मध्याह्न भोजन के साथ इसे बच्चों को दिया जाएगा। मेन्यू कार्ड में खास ध्यान रखा गया है कि जिस दिन नमकीन भोजन मिलेगा उस दिन मीठा बिस्कुट दिया जाएगा। जिस दिन मीठा भोजन बनेगा उस दिन नमकीन बिस्कुट बांटा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *